मोटिवेशनल कोट्स हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमें जीवन की चुनौतियों से निकलने में मदद करते हैं। ये हमें फोकस और पॉजिटिव रहने की याद दिलाते हैं, हमें उत्साहित करते हैं अपने लक्ष्यों की ओर पूरी लगन के साथ बढ़ने के लिए।
चाहे वो हमें समझाए कि हर गिरावट से कुछ सीखना है या फिर ये बताए कि सफलता की ओर बढ़ते रहो, ये मोटिवेशनल कोट्स हमारे अंदर गहरा असर छोड़ते हैं। ये हमें एक्स्ट्रा मोटिवेशन देते हैं अपने आप में विश्वास करने के लिए और चुनौतियों को विकास का अवसर समझने के लिए। मुख्यतः, ये हमारे हौसले को बुलंद करते हैं और हमारे उद्देश्यों को पूर्णता तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल कोट्स हिंदी में (Motivational and Inspirational Quotes in Hindi):
• मैं शुक्रगुजार हूँ उन तमाम लोगो का जिन्होंने बुरे वक्त मे मेरा साथ छोड़ दिया। क्योकि उन्हें भरोसा था कि मैं मुसीबतो का सामना अकेले ही कर सकता हूँ।
• जब ज़िन्दगी में बिल्कुल अँधेरा हो जाता है तब ही तो इंसान अपने अंदर को रौशनी देख पाता है।
• निराशावादी आदमी को हर अवसर में कठिनाइयां ही नजर आती हैं , जबकि एक आशावादी आदमी हर कठिनाई में भी अवसरों की तलाश कर लेता है।
• कामयाबी की तम्मना और उसको पाने की क्षमता रखने वालों पर ही समय-समय पर आपत्ति आती है।
• आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको निचा नहीं दिखा सकता।
• प्यार कभी निष्फल नहीं होता, चरित्र कभी नहीं हारता, धैर्य और दृढ़ता से सपने अवश्य सच हो जाते हैं।
• अपने जीवन की दिशा बदलने में, कभी कभी एक छोटी सी बात भी बड़ा प्रभाव रखती है।
• किनारे पर खड़ा जहाज सबसे सुरक्षित होता है, लेकिन जहाज बनाए ही इसलिए जाते हैं कि वो समंदर की लहरों और तूफानों का सामना करें। हमारी जिंदगी भी वैसी ही है—जीवन की चुनौतियों का सामना करने की ताकत ही आपकी काबिलियत तय करती है।
• अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार कर्म करें तो हम अपने-आप को ही अचंभित कर डालेंगे।
• संकल्प ही मनुष्य का बल है।
• अपने कोशिशों पर भरोसा करने वाला कभी असफल नही होता।
• वही सच्चा साहसी है जो कभी भी निराश नहीं होता।
• मंजिल तो मिल ही जायेगी भटक कर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकला ही नहीं करते।
• वही सबसे तेज चलता है, जो अकेला चलता है।
• जिसने निश्चय कर लिया, उसके लिए केवल करना शेष रह जाता है।
• प्रचंड वायु मे भी पहाड़ विचलित नही होते, पहाड़ बनो।
• मेहनत, हिम्मत और लगन से ही तो सपने साकार होते है।
• सही निर्णय लेना और परिस्थितियों को समझदारी से संभालना, केवल साहस दिखाने से अधिक महत्वपूर्ण है।
• कोई भी परफेक्ट नहीं होता इसलिए पेंसिल में इरेज़र होता है।
• उत्साह के बिना कभी कोई महान कार्य पूरा नहीं किया जा सकता।
• अगर हम इस बात की परवाह नहीं करें कि श्रेय किसे मिलेगा, तो हम अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं।
• सोने की परख उसकी चमक से होती है, और इंसान की परख उसके चरित्र से।
• गुण स्वयं ही सामने आ जाते हैं, क्योंकि कस्तूरी को अपनी उपस्थिति प्रमाणित नहीं करनी पड़ती।
• संभव की सीमाओं को जानने का एक ही तरीका है| उनसे थोड़ा आगे असंभव के दायरे में निकल जाइए।
• खुश रहिए। रचनात्मक बनिए। इंसान अपने अस्तित्व का अर्थ जानकर ही विश्वास से भर उठता है और यही विचार उसकी मजबूती बढ़ाता है।
• अगर हम गिरते हैं, तो अधिक अच्छी तरह चलने का रहस्य सीख जाते हैं।
• लगन को कांटों कि परवाह नहीं होती।

मोटिवेशनल कोट्स ज़िन्दगी और जीवन पर (Life Reality Motivational Quotes in Hindi):):
• ज़िन्दगी हर मोड़ पर हमे कुछ नया सिखाती है और अपनी मंज़िल तक पोहॉंछने का रास्ता दिखती है।
• मंज़िल दूर ज़रूर होती है मगर उनके लिए नहीं जो अपना रास्ता खुद बनाते है।
• सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वो हैं जो आपको नींद नहीं आने देते।
• आपके सपने जितने बड़े होंगे, आपकी कहानी उतनी ही इंस्पायरिंग होगी दुनिया वालो के लिए।
• जो लोग अपने रब्ब और अपनी किस्मत पर विश्वास रखते हैं, उनका रब्ब और उनकी किस्मत कभी उनका साथ नहीं छोड़ती।
• जीत उसी मिलती है जिसके मन में हार का इरादा ना हो।
• ज़िन्दगी में सबसे बड़ी जीत वो होती है जिसने खुद पर विश्वास रखलिया।
• जीत उन्हीं को मिलती है जो गिर कर संभालना जानते है।
• हर नई शुरुआत एक और नया मौका देती है हमे अपने आप को साबित करने का।
• सफर चाहे जितना भी लंबा क्यों न हो, एक एक कदम चल कर ही पूरा होता है।
• अपनी खराब आदतों पर जीत हासिल करने के समान जीवन में कोई और आनन्द नहीं होता है।
• जीवन या तो स्वीकार किया जा सकता है या उसे बदला जा सकता है। अगर स्वीकार न किया जाए तो बदलना आवश्यक है। और अगर बदला नहीं जा सकता, तो स्वीकार करना आवश्यक है।
• जीवन तूफान के चले जाने का इंतज़ार करने में नहीं; यह तो बरसात में भी भीगने का आनंद लेने में है।
• अधिक ध्यान उस पर दें जो आपके पास है, उस पर नहीं जो आपके पास नहीं है।
• जिन्दगी वैसी नहीं है जैसी आप इसके लिए कामना करते हैं, यह तो वैसी बन जाती है जैसा आप इसे बनाते हैं।
• हम जीवन से वही सीखते हैं , जो उससे वास्तव में सीखना चाहते हैं।
• ज़िन्दगी जीने के दो तरीके होते है! पहला: जो पसंद है उसे हासिल करना सीख लो! दूसरा: जो हासिल है उसे पसंद करना सीख लो।
• जीवन में कभी समझौता करना पड़े तो कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि, झुकता वही है जिसमें जान होती है, अकड़ तो मुरदे की पहचान होती है।
• जीवन का सबसे बड़ा उपयोग इसे किसी ऐसी चीज में लगाने में है, जो इसके बाद भी रहे।
• किसी चीज की कीमत यह है कि आप उसके बदले में अपनी कितनी जिंदगी लगा देते हैं।
• जिंदगी लोगों से प्रेम करने,उनकी सेवा करने,उन्हें सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का नाम है।
• जीवन विकास का सिद्धान्त है, स्थिर रहने का नहीं।
• जिंदगी में खुश रहना है तो हँसने का बहाना तलाशें।
• जिंदगी का हर पल कुछ न कुछ सिखाता है।
• जीवन एक नाटक है, यदि हम इसके कथानक को समझ ले तो सदैव प्रसन्न रह सकते हैं।
• जीने के लिए तो एक पल ही काफी है, बशर्ते आपने उसे किस तरह जिया।
• जिसने जीवन मे संघर्ष नहीं किया उसका जीवन व्यर्थ है।

मोटिवेशनल कोट्स कामयाबी और सफलता पर (Motivational Quotes for Success in Hindi):
• सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन एक दिन ज़रूर मिलती है।
• हर सफलता के पीछे एक कहानी होती है और उस कहानी के हीरो भी तुम डायरेक्टर भी तुम!
• सफलता को कभी अपने सिर पर न चढ़ने दें। और असफलता को कभी दिल में न उतरने दें।
• कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं… जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
• कुछ लोग सफलता की राह देखते हैं, और बाकी उठ खड़े हो उसके लिए जी जान लगा देते हैं।
• सफलता बहुत अच्छी होती है , लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम एक सफलता को बार-बार दोहराएं नहीं।
• जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।
• जो अकले चलते हैं, वे शीघ्रता से बढ़ते हैं।
• सफलता का कोई रहस्य नहीं है, वह केवल अत्यधिक परिश्रम चाहती है।
• जिस व्यक्ति में सफलता के लिए आशा और आत्मविश्वास है, वही व्यक्ति उच्च शिखर पर पहुंचते हैं।
• लगातार प्रयत्न करने वाले लोगों की गोद में सफलता स्वयं आकर बैठ जाती हैं।
• सच्चा प्रयास कभी निष्फल नहीं होता।
• वही सफल होता है, जिसका काम उसे निरन्तर आनन्द देता है।
• अपने ऊपर विजय प्राप्त करना, सबसे बड़ी विजय है।
• एक सफ़ल मनुष्य होने के लिये सुदृढ़ व्यक्तित्व की आवश्यकता है।
• असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल हैं, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अब तक सफल नहीं हो पाए हैं।
• ऊद्यम ही सफलता की कुंजी है।
• सफलता अत्यधिक परिश्रम चाहती है।
• जीवन में सफलता का रहस्य, हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना है।
• आत्मविश्वास सफलता का प्रमुख रहस्य है।
• असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ।
• जो पढ़ते हो, उसे अमल में लाना सीखो, यही उन्नति का मार्ग है।
• सिर्फ सपनों से कुछ नहीं होता, सफलता प्रयासों से हासिल होती है।
• यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना ध्यान समस्या खोजने में नहीं समाधान खोजने में लगाइए।
• सफलता कर्म करने से मिलती है।
• अपनी असफलताओं को खुद पर हावी मत होने दो, बल्कि असफलताओं को ही अपनी सफलता की सीढी के रूप में इस्तेमाल करो।
• दुनिया आपको मुफ्त में कुछ नहीं देती | सफलता जैसी बेशकीमती चीज तो बिलकुल नहीं।
• सफल व्यक्ति वही है जो सुबह उठकर पहले यह तय करता है कि आज उसे क्या-क्या काम करने है और रात तक वह उन सारे कामों को कई परेशानियों के बाद भी पूरा कर लेता है।
• लोग आपसे आपकी असफलता के बारें में नहीं पूछते, यह सवाल तो आपको अपने आप से पूछना होता है।
• हमें अपनी असफलताओं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए तभी हम सही माने में सफल हो सकते है।
• हम अपने मुँह अपनी तारीफ क्या करे हम सफल तब होंगे जब दूसरे हमारी सफलता की मिसाल दे।

स्टडी मोटिवेशन कोट्स (Study Motivation Quotes in Hindi):
• दिमाग के लिए अध्ययन कि उतनी ही जरूरत है, जितनी शरीर को व्यायाम कि।
• इतिहास के अध्ययन से मनुष्य बुद्धिमान बनता है।
• वस्तुएं बल से छीनी या धन से खरीदी जा सकती हैं, किंतु ज्ञान केवल अध्ययन से ही प्राप्त हो सकता है।
• जितना अध्ययन करते हैं, उतना ही हमें अपने अज्ञान का आभास होता जाता है।
• भविष्य का अनुमान लगाने के लिए अतीत का अध्ययन करो।
• सभी अच्छी पुस्तकों को पढ़ना पिछली शताब्दियों के बेहतरीन व्यक्तियों के साथ संवाद करने जैसा है।
• किताबों में इतना खजाना छुपा हैं, जितना कोई लुटेरा कभी लूट नहीं सकता।
• किसी मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें उतनी ही उपयोगी हैं जितना कि एक अंधे व्यक्ति के लिए आईना।
• जब दूसरे व्यक्ति सोए हों, तो उस समय अध्ययन करें; उस समय कार्य करें जब दूसरे व्यक्ति अपने समय को नष्ट करते हैं; उस समय तैयारी करें जब दूसरे खेल रहे हों ; और उस समय सपने देखें जब दूसरे केवल कामना ही कर रहे हों।
• उस ज्ञान का कोई लाभ नहीं जिसे आप काम में नहीं लेते।
• अपनी अज्ञानता का अहसास होना ज्ञान की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।
• विद्या नम्रता से, प्रश्न पर प्रश्न, खोज पर खोज करने ओर दूसरों की सेवा करते रहने से आती है।
• जो दूसरों को जानता है, वह विद्वान है। जो स्वयं को जानता है वह ज्ञानी।
• बुद्धिमान वह नहीं, जो बहुत-सी बातें जानता है, अपितु वह है, जो काम की बातें जानता है।
• बुद्धिमान वह नहीं, जो बहुत-सी बातें जानता है, अपितु वह है, जो काम की बातें जानता है।
• भाग्य साहसी का साथ देता है।
• सपने देखना बेहद जरुरी है, लेकिन केवल सपने देखकर ही मंजिल को हासिल नहीं किया जा सकता, सबसे ज्यादा जरुरी है जिंदगी में खुद के लिए कोई लक्ष्य तय करना।

आत्मविश्वास कोट्स हिंदी में (Confidence Quotes in Hindi):
• आत्मविश्वास हमेशा सही होने से नहीं आता, बल्कि गलत होने का डर न होने से आता है।
• आत्मविश्वास किसी भी कार्य के लिए आवश्यक तत्व है | क्योंकि एक बड़ी खाई को दो छोटी छलांगों में पार नहीं किया जा सकता।
• आत्मविश्वास के साथ आप गगन चूम सकते हैं और आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलिब्धयां भी पकड़ से परे हैं।
• पेड़ की शाखा पर बैठा पंछी कभी भी इसलिए नहीं डरता कि डाल हिल रही है, क्योंकि पंछी डाली में नहीं अपने पंखों पर भरोसा करता है।
• आत्मविश्वास हमारे उत्साह को जगाकर हमें जीवन में महान उपलब्धियों के मार्ग पर ले जाता है।
• अनुभूतियों के सरोवर में, आत्म-विश्वास के कमाल खिलते हैं।
• आत्मविश्वासी व्यक्ति अपने कार्य को पूरा करके ही छोड़ता है।
• आत्मविश्वास वह संबल है, जो रास्ते की हर बाधा को धराशायी कर सकता है।
• महान वह है जो दृढतम निश्चय के साथ सत्य का अनुसरण करता है।
• आत्मविश्वास, वीरता का सार है।
• मनुष्य अपनी क्षमताओं की कभी क़दर नहीं करता, वह हमेश उस चीज़ की आस लगाये रहता है जो उसके पास नहीं है। करने का कौशल आपके करने से ही आता है।
• आत्मविश्वास, आत्मज्ञान और आत्मसंयम केवल यही तीन जीवन को परम शांति सम्पन्न बना देते हैं।
• आत्मविश्वास, सफलता का मुख्य रहस्य है।
• जिसमे आत्मविश्वास नहीं उसमे अन्य चीजों के प्रति विश्वास कैसे उत्पन्न हो सकता ही।
• जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।
• मुस्कराओ, क्योकि हर किसी में आत्म्विश्वास की कमी होती है, और किसी दूसरी चीज़ की अपेक्षा मुस्कान उनको ज़्यादा आश्वस्त करती है।
• आत्मविश्वा बढाने की यह रीति है कि वह का करो जिसको करते हुए डरते हो।
• यह आत्मविश्वास रखो को तुम पृथ्वी के सबसे आवश्यक मनुष्य हो।

मोटिवेशनल कोट्स स्ट्रगल पर (Struggle Motivational Quotes in Hindi):
• मनुष्य अपने गुणों से आगे बढता है न कि दूसरों कि कृपा से।
• यदि तुम अपने आपको योग्य बना लो, तो सहायता स्वयमेव तुम्हे आ मिलेगी।
• तुम बर्फ के समान विशुद्ध रहो और हिम के समान स्थिर तो भी लोक निन्दा से नहीं बच पाओगे।
• रात भर गहरी नींद आना इतना आसान नहीं, उसके लिए दिन भर “ईमानदारी” से जीना पड़ता हैं।
• संघर्ष जितना बड़ा होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी।
• कठिन समय में हार मानना आसान है, लेकिन वही असली जीत है जो हमें मजबूत बनाती है।
• सपने बड़े देखो और उन्हें पाने के लिए जी-जान से मेहनत करो।
• जो संघर्ष करता है, वही अपनी किस्मत लिखता है।
• सफलता का रास्ता मेहनत और संघर्ष से होकर गुज़रता है।
• हर मुश्किल हालात एक नया सबक लेकर आते हैं।
• ये हमेशा याद रखो, अपनी हार को मंजिल तक पहुँचने का ज़रिया बनाओ।
• जानलो संघर्ष के बिना सफलता का स्वाद अधूरा ही लगता है।
• जो गिरने के बाद भी उठते हैं, असल में वही जीतते हैं।
• छोटे-छोटे कदम बड़े-बड़े सपनों की शुरुआत होते हैं।
• डर से मत भागो, उसे जीतने की कोशिश करो।
• याद रखो आज का संघर्ष ही कल की कहानी बनेगा।
• मंज़िल कितनी भी दूर हो, शुरुआत हमेशा एक कदम से होती है।
• मुश्किलें तुम्हें रोकने के लिए नहीं, वे तो तुम्हें बेहतर बनाने के लिए आती हैं।
• हार से डरोगे तो कभी जीतने का मज़ा नहीं ले पाओगे।

मोटिवेशनल कोट्स छात्रों के लिए (Motivational Quotes for Students in Hindi):
• सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
• असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है, बस अपनी हिम्मत बनाए रखें।
• अगर आप खुद पर विश्वास कर सकते हो, तो तुम कुछ भी हासिल कर सकते हो।
• छोटे छोटे कदम ही बड़ी मंजिल तक ले जाते हैं।
• मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बस उसे सही समय का इंतजार होता है।
• खुद को कजोर समझना सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है।
• हार मत मान लिया करो, क्योंकि बड़ी सफलता के लिए बड़ी चुनौतियाँ ज़रूरी हैं।
• सीखने की भूख ही तुम्हें आगे बढ़ाएगी।
• समय को बर्बाद मत करो, यह सबसे कीमती चीज़ है।
• अपने लक्ष्य पर नज़र रखो और मेहनत करते रहो।
• अगर आपके पास कोई भी हुनर है, तो उसका सही उपयोग करना सीखो।
• जो लोग कोशिश नहीं करते, वो कभी सफल नहीं होते।

सुप्रभात प्रेरणादायक कोट्स हिंदी में (Good Morning Motivational Quotes in Hindi):
• हर सुबह एक नया मौका लेकर आती है ज़िन्दगी, अपने सपनों को पूरा करने का मौका लेकर आती है ज़िन्दगी।
• सूरज की पहली किरण आपको ये याद दिलाती है कि आज का दिन आपके जीवन में एक और नया दिन है।
• हर सुबह आपकी जिंदगी का एक नया अध्याय है। इसे अपने कर्मों से शानदार बनाओ।
• सपने देखने वाले को नहीं, उन्हें पूरा करने वाले को सफलता मिलती है। सुप्रभात!
• जो मेहनत करता है, किस्मत भी उसी का साथ देती है। उठो और अपनी किस्मत बदलो।
• छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करना सीखें, बड़ी खुशियां अपने आप मिलेंगी।
• हर सुबह आपकी मंज़िल के और करीब आने का मौका है। कदम बढ़ाये जाओ।
• सपने देखने से कुछ नहीं होता, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। आज से शुरू करो।
• हर सुबह आपके जीवन में नई ऊर्जा लाती है, इसे सही दिशा में लगाएं।
• कभी हार मत मानो, क्यों के जीत का दूसरा नाम कोशिश है।
• जो लोग सूरज उगने से पहले मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता सबसे पहले मिलती है।
• जीवन की हर सुबह एक वरदान है, इसे मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करें।
• बीते हुए कल का अफसोस करना छोड़ दो और आज को सही तरीके से जियो ताकि आने वाला कल भी अफ़सोस में न बीत जाए।
• आपकी मेहनत ही आपकी पहचान बनाएगी। इसलिए पूरे और सच्चे दिलसे मेहनत किया करो।
• हर सुबह ये सोचो कि आज आप कौन-सी नई ऊंचाई छू सकते हैं। और उसके कार्य में लग जाओ।

सकारात्मक विचार प्रेरक उद्धरण (Positive Thinking Motivational Quotes in Hindi):
• सकारात्मक सोच से ही बड़े सपने पूरे होते हैं।
• हर नई सोच एक नया अवसर है आगे बढ़ने का।
• सपने देखने वालों के लिए ही सफलता के दरवाजे खुलते हैं।
• जहां चाह, वहां राह। बस हिम्मत बनाए रखो।
• जो होता है, अच्छे के लिए होता है। बस सही समय का इंतजार करो।
• खुद पर यकीन रखो, मुश्किलें खुद ही आसान हो जाएंगी।
• हर संघर्ष तुम्हें और भी मजबूत बनाएगा।
• सकारात्मक सोच एक चुंबक की तरह अच्छे अवसरों को आकर्षित करती है।
• जिंदगी में खुशियां तभी आती हैं जब आप खुद खुश रहना सीखते हैं।
• सपने पूरे करने का पहला कदम है – उन्हें देखना बंद मत करो।
• हर असफलता में एक नया सबक छिपा होता है।
• खुद पर भरोसा रखो, सफलता जरूर मिलेगी।
• कठिन समय कभी नहीं टिकता, लेकिन मजबूत इंसान टिक जाते हैं।
• आपकी सोच ही आपका भविष्य तय करती है। हमेशा बड़ा सोचो।

ऐटिटूड मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में (Attitude Motivational Quotes in Hindi):
• सिंह बनो, जंगल की परवाह मत करो।
• मैं हार मान लूं, ये मेरी फितरत में नहीं।
• खुद पर भरोसा रखो, दुनिया झुकने लगेगी।
• जो लोग तुम्हारे खिलाफ हैं, उन्हें जवाब अपने काम से दो।
• मैं वहां खड़ा हूं, जहां मेरा हौसला मुझे ले आया।
• सोच को बदलो, सितारे खुद बदल जाएंगे।
• मैं वो कर सकता हूं जो लोग सोच भी नहीं सकते।
• काबिल बनो, कामयाबी खुद चलकर आएगी।
• चुप रहो, जब तक तुम्हारी सफलता आवाज़ न बन जाए।
• आग वो लगाओ जो तुम्हारे अंदर जलती रहे।
• बादशाह बनो, भीड़ का हिस्सा नहीं।
• सपने वही सच होते हैं, जिन्हें पाने की जिद हो।
• जो लोग तुम्हें बदलना चाहते हैं, उन्हें खुद बदल दो।
• जो हारा नहीं, वही सच्चा विजेता है।
• हर कदम सोच-समझकर बढ़ाओ, क्योंकि दुनिया देख रही है।
• हर परिस्थिति में शांत रहने वाला निश्चित ही शिखर को छुता है।
• वह सच्चा साहसी है, जो कभी निराश नहीं होता।





